गुजरात में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत: मंत्री
गुजरात में चांदीपुरा वायरस के कारण छह बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि वायरस का इनफेक्शन मुख्य रूप से 9 महीने से 14 साल के बच्चों में देखा गया है। विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग जिलों में गहन सर्वेक्षण और कीटनाशक छिड़काव किया है।