ओला रोडस्टर सीरीज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स: खास बातें और खूबियां
ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी नई रोडस्टर सीरीज के तहत तीन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स लॉन्च की हैं - रोडस्टर X, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो। इनमें से रोडस्टर X सबसे सस्ती है और इसकी रेंज 200 किमी तक क्लेम की गई है। वहीं, रोडस्टर प्रो का पैक 16 kWh है जिसकी रेंज 579 किमी तक बताई गई है। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और डिलिवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी।