Serena Williams फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन: 6 महीने के ब्रेक बाद कोर्ट पर तेज़ रफ्तार, कमबैक के संकेत
सेरेना विलियम्स ने 6 महीने के ब्रेक के बाद फिर से कोर्ट पर शॉट्स आज़माए और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस दिखाई। 23 ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने GLP-1 दवा का इस्तेमाल स्वीकार किया, लेकिन कहा कि यह शॉर्टकट नहीं है—वह रोज़ 20,000 स्टेप्स और सख्त डाइट पर टिके रहीं। वह अभी वापसी को लेकर तय नहीं हैं, पर टेनिस को मिस करती हैं। इस बीच, वह बहन वीनस के यूएस ओपन अभियान का सपोर्ट कर रही हैं।