अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति: छत्तीसगढ़ में बेटियों के लिए सालाना 30,000 रुपये, देशभर में 2.5 लाख छात्राएं होंगी लाभान्वित
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय ने अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना शुरू की। सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास और उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाली लड़कियों को पूरे कोर्स के लिए सालाना 30,000 रुपये मिलेंगे। राशि दो किस्तों में सीधे खाते में जाएगी। 18 राज्यों में 2025-26 के लिए 2.5 लाख छात्राओं को लक्ष्य, तीन साल में 2,250 करोड़ का निवेश।