रामिता जिंदल ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
रामिता जिंदल ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 631.5 अंक हासिल कर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। वहीं, एलावेनिल वलारिवन, जो दूसरी भारतीय निशानेबाज हैं, 630.7 अंक के साथ 10 वें स्थान पर रहीं और फाइनल से चूक गईं।